फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 patrolling teams deployed at board examination centres

नकल पर नकेल : बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगाई 10 पेट्रोलिंग टीमें, एसडीएम व बीईओ की फ्लाइंग स्क्वाॅड टीमें गठित

Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
10 patrolling teams deployed at board examination centres
गांव तिगड़ाना में एसपी नीतीश अग्रवाल के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा
भिवानी। बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर नकेल के सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 10 पेट्रोलिंग टीमें लगाई हैं। वहीं एसडीएम और बीईओ की फ्लाइंग स्क्वाॅड टीमें भी निरीक्षण करेंगी। वीसी के माध्यम से उपायुक्त ने सरपंचों को भी नकल रोकने में सहयोग के निर्देश दिए हैं। वहीं भीड़ जमा होने पर हिरासत में लेने के भी निर्देश हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि नकल रहित परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। नकल के मामले में अगर कोई संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई लाजमी है।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक व जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सोमवार को गांव तिगड़ाना और धनाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल यूनिट को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि सरकार की सख्त हिदायत है कि अगर नकल के मामले में परीक्षा केंद्र अधीक्षक अथवा निरीक्षक या अन्य कोई स्टाफ सदस्य संलिप्त पाया जाता है तो उसका नौकरी से निष्कासन तय है।
उन्होंने कहा कि नकल रहित परीक्षाएं करवाने के लिए एसडीएम की फ्लाइंग स्क्वाड बनाई गई है। इसके अलावा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी भी परीक्षाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। नकल रहित परीक्षाएं करवाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि नकल रहित परीक्षा के विषय को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सभी एसडीएम, डीएसपी, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायती अधिकारी व सरपंचों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित गांव के सरपंच की जिम्मेदारी है कि उसके गांव के क्षेत्राधिकार में आने वाले परीक्षा केंद्र में नकल रहित परीक्षाएं सुनिश्चित करवाना है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर किसी गांव में नकल का मामला पकड़ा गया तो उक्त परीक्षा केंद्र को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित सरपंच व पंच पर भी कार्रवाई के कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित सरपंचों से आग्रह किया कि वे नकल रहित परीक्षाएं करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि जिला के परीक्षा केंद्रों में नकल रहित परीक्षाएं करवाने के लिए पुलिस की 10 पेट्रोलिंग पार्टियां काम कर रही हैं। एक पेट्रोलिंग पार्टी निर्धारित समय में आधा दर्जन से भी अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ इकट्ठी न होने देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में पांच-पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

नीतीश अग्रवाल ने बताया कि ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को हिदायत जारी की गई है कि अगर परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ इकट्ठी होती है तो ऐसे लोगों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया जाए। ड्यूटी में कोताही कतई सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed