{"_id":"60df55058ebc3e72da706517","slug":"10-minute-rain-in-bhiwani-bhiwani-news-rtk615800843","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट की बारिश ने दिलाई झुलसती गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिनट की बारिश ने दिलाई झुलसती गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। इस बार मानसून देरी से चल रहा है। शुक्रवार दोपहर तक गर्मी में लोग बेहाल रहे। वहीं दोपहर बाद दस मिनट तक शहर में बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को झुलसती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
शुक्रवार दोपहर तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। अचानक ही आसमान में बादल उमड़े और हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़े समय के लिए बारिश का तेज झटका भी आया, जिससे शहर की सड़कें पानी से तरबतर हो गईं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौसम साफ हो गया। गौरतलब होगा कि मानसून के इंतजार में किसान भी आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की फसल भी खेत में सूख रही हैं। जुलाई में गर्मी भी प्रचंड हो गई है। अधिक गर्मी और बिजली के कट लगने से लोगों की बेचैनी भी बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो चार जुलाई के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
आंधी-बारिश से टूटे 50 पोल, 15 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित
ढिगावा। दोपहर बाद आई तेज आंधी तूफान के साथ आई बारिश से ढिगावा मंडी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 132 केवी पावर हाउस के अधीन आने वाले क्षेत्र में करीब 50 बिजली पोल टूट गए तो कई जगह तार भी टूटे। सैकड़ों पेड़ टूटकर गिर गए तो दर्जनभर बिजली ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गए। लोहारू सिवानी रोड पर पेड़ टूटने से परिवहन व्यवस्था बाधित हुई। पोल टूटने से क्षेत्र के 15 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।