फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 drivers returned from the health department, yet the wheel of roadways buses has stopped for five months on nine routes

स्वास्थ्य विभाग से 10 चालक लौटे फिर भी नौ रूटों पर पांच माह से थमा है रोडवेज बसों का पहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 drivers returned from the health department, yet the wheel of roadways buses has stopped for five months on nine routes
बस स्टैंड स्थित बूथों पर लगी रोडवेज बसों की और बढ़ते यात्री। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोडवेज विभाग में दस चालक वापस अपने मूल रूटों पर लौट आए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी पांच माह से नौ रूटों पर बसों का पहिया थमा हुआ है। वहीं अब भी 21 चालक स्वास्थ्य विभाग के पास हैं, जिनकी वजह से कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा चालकों की कमी से रोडवेज का ट्रेनिंग स्कूल भी प्रभावित हो रहा हैं, जहां फिलहाल केवल एक ही शिफ्ट चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान पांच जनवरी को रोडवेज विभाग से 31 चालकों को स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस सेवाओं के लिए भेजा गया था। जिसके बाद ही रोडवेज की ग्रामीण रूट सेवाएं बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। विभाग के पास भिवानी बस स्टैंड पर 84 बसों के बेड़े पर 141 परिचालक और 125 चालक हैं, इसके अलावा तोशाम सब डिपो में भी 34 बसें हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग से जो 10 चालक विभाग में लौटे हैं उनमें से अभी तक छह चालकों ने ही ड्यूटी ज्वाइन की है। इसके अलावा 21 चालक अभी भी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस चला रहे हैं। जिसका खामियाजा रूट पर सैकड़ों यात्री भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ये रूट हुए हैं बहाल
चालक लौटने के बाद जनवरी से ही बंद पड़ा भिवानी से हिसार सुबह 6:10 बजे बस सेवा बहाल हुई है। इसके अलावा सुबह साढ़े 11 बजे भिवानी से लोहारू बस सेवा बहाल हुई है। इसके अलावा एक बस शाम छह बजे जींद जाएगी। इसी तरह तीन बसें सीबीएलयू में छात्राओं को लाने व ले जाने के लिए लगी हैं। ये बस सुबह आठ बजे तीन चक्कर लगाएंगी। फिर छात्राओं को कॉलेज से लाने के लिए दोपहर बाद ढाई बजे से तीन चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह से ये रूट पड़े हैं बंद
भिवानी से चंडीगढ़ 3:20 पर बस सेवा पांच माह से बंद है। सुबह साढ़े नौ बजे भिवानी से अलवर बस सेवा बंद है। सुबह 10:07 बजे भिवानी से दिल्ली और भिवानी से झुंझुनू बस सेवा पांच माह से ठप है। सुबह पांच बजे भिवानी से दिल्ली बस सेवा बंद पड़ी है। सुबह साढ़े सात बजे भिवानी से सिरसा बस सेवा बंद है। सुबह सात बजे भिवानी से नारनौल बस सेवा बंद है। सुबह सवा 11 बजे भिवानी से दिल्ली बस सेवा बंद है। इसी तरह सुबह 6:40 बजे और 7:40 बजे भिवानी से लोहारू बस सेवा पांच माह से बंद है। इसके अलावा कई वाया ग्रामीण रूट भी प्रभावित हैं।
सात चालकों की वजह से चालक ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ठप
रोडवेज विभाग का खुद का चालक ट्रेनिंग स्कूल भी है। जहां हैवी लाइसेंस पर रोडवेज बसों के चलाने का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जा रहा है। जनवरी से ही ट्रेनिंग स्कूल में लगे चालक स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा पर भेज दिए। जिसके बाद यहां प्रशिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ है।
प्रेमनगर में स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के लिए छात्राओं के लिए स्पेशल तीन बसें लगाई गई हैं। ये बस स्टैंड और विश्वविद्यालय के बीच सुबह और दोपहर को मिलाकर कुल 6 चक्कर लगाएंगी।

-इंद्र सिंह वर्मा, संस्थान प्रबंधक, भिवानी बस स्टैंड।
इसी माह रोडवेज के स्वास्थ्य विभाग से सभी चालक वापस आ जाएंगे, जिसके बाद परिवहन सेवाएं और अधिक बेहतर हो पाएंगी। फिलहाल दस चालक लौटे हैं, जिसके बाद हिसार, जींद पर बस सेवा बहाल की गई है। ट्रेनिंग स्कूल में भी चालक वापस आने के बाद डबल शिफ्ट में चालक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-कमलजीत सिंह चहल, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed