फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 Corona positive found on monday in Bhiwani.

नाथुवास, बवानीखेड़ा, तिगड़ाना, मालपोष, प्रेमनगर, व कायला में मिले 10 संक्रमित

Tue, 02 Jun 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 Corona positive found on monday in Bhiwani.
भिवानी के जिला सामान्य अस्पताल में संक्रमित मरीजों को लाने की तैयारी करती स्वास्थ्य विभाग की टी? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में सोमवार को 10 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव नाथुवास के संक्रमित मिले व्यक्ति की माता, पत्नी और बेटी समेत एक अन्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का मालपोष गांव वासी सर्वेंट और तिगड़ाना का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा बवानीखेड़ा में दो और प्रेमनगर व कायला से एक-एक संक्रमित मिले हैं। अब जिले कोरोना मरीजों की संख्या 43 हो गई है, जिनमें सात ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि एक्टिव मरीज 36 हैं। राहत की बात यह है कि तिगड़ाना वासी बुजुर्ग महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद सोमवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब महिला को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चार दिन से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। पहले विधायक सर्राफ का पीए और गांव नाथुवास वासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद विधायक के परिवार सहित 15 लोग संक्रमित मिले। रविवार को भी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं सोमवार को भी 10 नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ये नए मरीज आए सामने
वार्ड सर्वेंट मिला पॉजिटिव : अस्पताल की इमरजेंसी में कार्य करने वाले वार्ड सर्वेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे अस्पताल में हड़कंप मचा है। युवक शहर के एक नामी सैलून संचालक का रिश्तेदार है। जो अक्सर उस दुकान पर भी जाता था। सूत्र बताते है कि वह कभी-कभी सैलून पर भी काम करता था, जिससे सैलून में कटिंग, सेविंग करवाने वालों में भी हड़कंप मचा है। हालांकि सैलून संचालक की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें उसने बताया कि उक्त कोरोना पॉजिटिव पिछले करीब 25-26 दिन से दुकान पर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथुवास वासी व्यक्ति की माता, पत्नी, बेटी भी पॉजिटिव : गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करने वाले नाथवाुस वासी व्यक्ति की रिपोर्ट 29 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा है। सोमवार को उसकी पत्नी, मां और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नाथुवास में सोमवार शाम को 28 वर्षीय एक अन्य युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। वह भी व्यक्ति दिल्ली से आया था।
सब्जी मंडी में काम करता था तिगड़ाना का युवक : तिगड़ाना गांव के एक कांस्टेबल की पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच में उसकी माता और दोस्त की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अब तिगड़ाना गांव से चौथा मरीज पॉजिटिव आया है। गांव से गुरुग्राम के खांडसा गांव गया था। वह खांडसा सब्जी मंडी में आढ़ती के पास काम करता है और 29 मई को गुरुग्राम से भिवानी आया था। उसको तीन दिन से बुखार था। 29 को ही उसने सामान्य अस्पताल में टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। उसके परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए पीजीआई भेजे गए।
बवानीखेड़ा में शाम को आए दो पॉजिटिव : कस्बे के वार्ड-12 में 14 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वह लॉकडाउन से पहले दिल्ली की शकूरबस्ती में अपने मामा के घर गया था और 30 मई को लौटा था। वहीं वार्ड-6 वासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह अहमदाबाद से अपने पैतृक घर आया था। जो 28 मई को बवानीखेड़ा पहुंचा था।
कायला, प्रेम नगर में भी आए केस सामने : रिपोर्ट में कायला, प्रेमनगर में भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों की उम्र 30-30 वर्ष है। प्रेम नगर वासी पॉजिटिव व्यक्ति गुरुग्राम में बस कंडक्टर है। कायला वासी पॉजिटिव मुंबई से ट्रेन के माध्यम से भिवानी आया है।
विधायक और उसकी बेटी की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव
विधायक सर्राफ और उसकी बेटी की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों विधायक ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष चूर्ण तैयार करवाया था। वह स्थानीय लोगों में भी वितरित किया था। बताया जाता है कि विधायक भी उसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। ऐसे में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
तिगड़ाना की महिला ने जीती कोरोना से जंग
तिगड़ाना वासी कांस्टेबल की 48 वर्षीय माता ने कोरोना से जंग जीत ली है। उनकी सोमवार को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। कोरोना से जंग जीतने वाली वे जिले की सातवीं मरीज है। इससे पहले दो जमाती, विद्यानगर वासी शिक्षक परिवार के तीन सदस्य और रोहणात वासी जेल वार्डर कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं।

28 कोरोना पॉजिटिव आइसोलेशन में, सात होम क्वारंटीन
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि सोमवार को 10 नए केस सामने आए हैं। 28 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में हैं। सात को होम क्वारंटीन किया है। एक गुरुग्राम में उपचाराधीन है। सोमवार को गांव चांग, तिगड़ाना, रिवाड़ी खेड़ा, नाथुवास, सिरसा घोघड़ा, बामला, भिवानी शहर में बाग कोठी व हालुवास गेट एरिया में कुल 7501 घरों के 39284 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सोमवार को जिले से 240 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सिविल सर्जन ने बताया कि सोमवार को हालुवास गेट एरिया के 860 घरों के 4730 लोगों, गांव रिवाड़ी खेड़ा के 739 घरों के 3830 लोगों, गांव चांग में 2494 घरों के 12826 लोगों, गांव नाथुवास में 505 घरों के 2701 लोगों, गांव तिगड़ाना में1310 घरों के 6617 लोगों, शहर की बाग कोठी एरिया में 603 घरों के 3219 लोगों, गांव सिरसा घोघड़ा में 464 घरों के 2549 लोगों, गांव बामला से 526 घरों के 2812 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सोमवार को विभाग की ओर से लगभग 240 सैंपल लिए जा चुके है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में 23 व्यक्तियों को रखा गया है। रविवार तक भेजे गए सैंपलों में से 197 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed