{"_id":"6b2d56caa791f58ae6bcc83a4cd31b4f","slug":"begin-of-process-of-completing-the-backlog-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बैकलॉग पूरा करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बैकलॉग पूरा करने की प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के पंद्रह हजार से ज्यादा रिक्त पद भरेगी।
यह बैकलॉग पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री गीता भुक्कल ने जारी बयान में दी।
उन्होंने डॉ. भीम राव अंबडेकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे महान विद्वान, देशभक्त, अर्थशास्त्री एवं इतिहासकार थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुसूचित जाति के 8,781 और पिछड़ा वर्ग के 6,260 पदों समेत कुल 15041 पदों का बैकलॉग पूरा करने की घोषणा की थी। अब यह प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग चौपाल योजना’ के तहत 400 करोड़ से करीब 8,000 (शहर एवं गांवों में) चौपालों का निर्माण एवं मरम्मत एक वर्ष के भीतर की जाएगी।