{"_id":"e17e2f34eede5588ffdf88c195567892","slug":"beaten-hostage-in-a-doubt-of-gang-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा-बनियान गिरोह के शक में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छा-बनियान गिरोह के शक में बंधक बनाकर पीटा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला थाने के अंतर्गत गांव अटायल में देर रात ग्रामीणों ने कच्छा-बनियान गिरोह का सदस्य समझकर एक युवक की जमकर पिटाई की। युवक पास के ही गांव का रहने वाला है।
रातभर ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाए रखा। सुबह सूचना मिलने के बावजूद करीब तीन घंटे बाद सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
बाद में जब ग्रामीण सांपला थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बिना पूछताछ के ही युवक को छोड़ा। जब इस बारे में सांपला थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
देर रात गांव अटायल में कुछ ग्रामीणाें ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुआ देखा। बाद में यह अफवाह फैली की युवक कच्छा-बनियान गिरोह का सदस्य है। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने कुछ ही दूरी से युवक को दबोच लिया। युवक ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि वह पास के गांव का है, परंतु ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी। युवक द्वारा गांव में आने का कारण पूछने पर वह सही जवाब नहीं दे पाया। इस पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और रात भर उसे बंधक बनाए रखा। पुलिस भी सुबह देरी से गांव में पहुंची।
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या के आठ आरोपी गिरफ्तार
गांव मुरादपुर टेकना में कच्छा-बनियान गिरोह का सदस्य समझकर अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को महम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को गांव मुरादपुर टेकना में कच्छा-बनियान गिरोह का सदस्य समझकर अधेड़ की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (महम) मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि अधेड़ की हत्या गांव के ही संदीप, राजपाल, सुमित, विक्की, संदीप, विकास, विक्की और प्रवीण ने की थी। इसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों के यहां दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
कई जिलों में फैला है आतंक
पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में कच्छा-बनियान गिरोह खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहतक, सोनीपत, झज्जर, पानीपत, कैथल, पंचकूला और भिवानी आदि जिलों में गिरोह के सदस्यों की अफवाह उड़ रही हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस गिरोह को देखा है, लेकिन अब तक पकड़ा कोई नहीं गया, मारे जा रहे हैं तो बस बेकसूर। लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की।