{"_id":"87da50a2-d744-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-eating-watermelon-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में हुआ क्या कि अब कभी तरबूज नहीं खा पाएंगे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में हुआ क्या कि अब कभी तरबूज नहीं खा पाएंगे कैदी
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न जेल भोंडसी में तरबूज और खरबूज लाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
अब जेल में बंद कोई भी कैदी घर से इन फलों को नहीं मंगा सकता।
जेल प्रशासन को डर है कि कहीं कैदी इसमें मोबाइल सिमकार्ड छिपाकर न मंगा ले।
जेल में लगे जैमर के खराब होने पर जेल प्रबंधन ने इस तरह का निर्णय किया है।
जेल प्रशासन की छापेमारी में कई बार सिम और मोबाइल की बैट्री बरामद हुई है। इसके चलते जेल अधीक्षक की ओर से सुरक्षा के चलते कैदियों के लिए तरबूज, खरबूज और पपीता जैसे फल लाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
इन फलों के माध्यम से जेल परिसर में मोबाइल सिम पहुंचने की अधिक आशंका होती है। जेल प्रशासन के अनुसार जैमर की खराबी जल्द ठीक होने की संभावना नहीं है।
जिस कंपनी ने जैमर लगाए गए थे उनके साथ करार की अवधि खत्म हो चुकी है। ऐसे में जेल के भीतर मोबाइल न चले, इसकी व्यवस्था मैनुअली की जानी है।
डिप्टी जेलर रमेश कुमार कहते हैं कि कैदियों से मिलने आने वालों की ओर से खाने-पीने का सामान लाने पर जांच के बाद भीतर दिए जाने की अनुमति है। जो वस्तु आवश्यक है, उसके लिए कोई रोक टोक नहीं है।
विज्ञापन
जेल में नहीं है एक्सरे मशीन
प्रदेश की नंबर दो मॉडर्न जेल में एक्सरे मशीन नहीं है। एक्सरे मशीन हो जाए तो समस्या काफी हल हो जाएगी। जेल प्रबंधन ने एक्सरे मशीन की उपयोगिता के लिए जेल महानिदेशक को पत्र लिख चुका है।
विज्ञापन