फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bakal village tense atmosphere, police forces

गांव बाकल में माहौल तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात

Sun, 19 Jan 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पूंडरी
अमर उजाला ब्यूरो/पूंडरी Updated Sun, 19 Jan 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bakal village tense atmosphere, police forces
गांव बाकल में वीरवार को खूनी संघर्ष के बाद माहौल तनावपूर्ण बना है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तबदील है। हालांकि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। वहीं, गांव में शांति बनाए रखने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाना पड़ा।
विज्ञापन


प्रशासन ने गांव वालों को बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने के लिए समय दिया था। शुक्रवार को पूरा दिन पंचायतों का दौर चलता रहा। प्रशासन की ओर डीएसपी सुरेंद्र भोरिया और नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाम चार बजे दोनों पक्षों की ओर से गांव से बाहर के दस सदस्यीय कमेटी गठित की गई। पहले इन पदाधिकारियों की अलग-अलग और फिर एक बंद कमरे में बैठक हुई। बैठक शाम छह बजे तक चली, लेकिन फैसले की जानकारी मीडिया और बाहर किसी अन्य को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फैसला हो चुका है, लेकिन गुप्त रखा गया है, जिससे सोमवार को सुबह करीब दस बजे सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि, किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल गांव में तैनात रहेगा।

पंचायत में सिख बिरादरी की ओर से चूहड़ सिंह आहुं, अवतार सिंह चक्कु, गुरनाम सिंह पट्टी अफगान, निरवैल सिंह, कर्मजीत हाबड़ी, जोध सिंह रूखसाना, सुखबीर मांडी, अवतार रतक, सुरेंद्र फरल व बलकार असंध और दूसरी ओर से पूर्व सरपंच सतपाल रमाना, पूर्व सरपंच कृष्ण, शमशेर रमाना, सुबा सिंह रमाना, सुच्चा सरपंच करोड़ा, रतन सिंह करोड़ा, चमेल बरसाना, साधुराम बरसाना व सुलतान बरसाना मौजूद रहे।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहले पक्ष की शिकायत में रमेश कुमार ने कहा है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है।

वीरवार को गांव की सिख बिरादरी ने गुरुद्वारे के साथ पशु अस्पताल की जमीन पर दीवार बनाई तो गांव वालों ने इसका विरोध किया। इस पर सिख बिरादरी के लोगों ने उन पर बंदूक से फायरिंग कर दी।

रमेश का आरोप है कि सुखविंद्र सिंह, अवतार सिंह, विचित्र व दलेर ने हथियारों से और जस्सा सिंह, काबल सिंह, संपूर्ण सिंह, अवतार सिंह, कुलविंद्र, मेजर सिंह, पूर्व सरपंच अंग्रेज सहित ने ग्रामीणों पर हमला किया। इसमें विद्यानंद, नरेश, पवन, दलबीर व प्रवीण को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


इसके अलावा दूसरे पक्ष की ओर से सिख बिरादरी के अंग्रेज सिंह ने आरोप लगाया कि गांव की अन्य बिरादरी के लोगों ने उनके लोगों पर ईंट और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अंग्रेज की शिकायत पर पुलिस ने 15 नामजद और 120 के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 148, 149, 323, 307, 506, 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed