फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   backward position in Pulse Polio campaign in faridabad

पल्स पोलियो अभियान में फिर पिछड़ा शहर

Sun, 01 Dec 2013 07:13 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Sun, 01 Dec 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
backward position in Pulse Polio campaign in faridabad

स्वास्थ्य विभाग जिले के कई क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान को ठीक ढंग से नहीं पहुंचा पाया है। डब्लयूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने जिले में अपने सर्वे के बाद तैयार की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट में इस बात को भी स्पष्ट किया गया है कि कुछ बच्चे अभी भी पल्स पोलियो अभियान में शामिल नहीं हो सके हैं, जिससे सुरक्षा चक्र टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


नवंबर में आयोजित हुए पल्स पोलियो अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग जिले के 4.5 लाख बच्चों को पूरी तरह शामिल नहीं कर पाया है। पल्स पोलियो अभियान के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम ने स्वास्थ्य विभाग को उनकी कमियों के बारे में एक रिपोर्ट दी है। इसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि अभियान के दौरान 2.5 फीसदी बच्चों ने पोलियो ड्रॉप्स नहीं पी है। ये सभी बच्चे पल्ला, दयालपुर, चंदावली, ऊंचा गांव, शिवदुर्गा विहार, खेड़ी पुल क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष से पोलियो पॉजिटिव का एक भी मामला जिले में पंजीकृत नहीं किया गया है लेकिन बावजूद इसके फरीदाबाद शहर पोलियो संभावित शहरों में से एक है। इसका एक कारण यह है कि प्रत्येक पोलियो राउंड के बाद एएफपी (एक्यूट फॉलिक पैरालाइसिस) मामले सामने आए हैं। जनवरी से लेकर अभी तक 71 पोलियो संभावित मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के आंकड़ों के अनुसार इन क्षेत्रों में लगभग 11,250 बच्चे ऐसे हैं, जो अभियान में शामिल नहीं हो सके हैं। संगठन द्वारा दी गई इस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग अपना जवाब तैयार करने में जुट गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि किन कारणों के चलते ये बच्चे छूटे हैं, इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। ताकि आगामी पोलियो राउंड में ये बच्चे पोलियो ड्रॉप्स पीने से नहीं छूटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed