फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   award function for armyperson

चीन के दांत खट्टे करने वालों का सम्मान

Mon, 18 Nov 2013 10:37 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
award function for armyperson
कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सीओ लेफ्टिनेंट जनरल ओमप्रकाश ने रेजांगला
विज्ञापन
शौर्य दिवस समारोह में जांबाज जवानों और युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया।

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित समारोह में रेजांगला युद्ध स्मारक पर सैन्य अधिकारियों, अतिथियों एवं जिला उपायुक्त सीजी रजनीकांथन ने 13 कुमाऊं की सलामी गार्द के साथ रेजांगला के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। समारोह में ले. जनरल ओमप्रकाश ने रेजांगला शौर्य समिति की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि सेना की तरफ से समिति को हरसंभव सहायता व सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा।

शहीदों के परिवारों पर खर्च होगा कैंटीन के मुनाफे का हिस्सा
ले. जनरल ओमप्रकाश ने कहा कि विश्व भर की सैन्य लड़ाइयों में रेजांगला युद्ध जैसी मिसाल दिखाई नहीं पड़ती। उन्होंने कुमाऊं सेंटर रानीखेत की एक हेल्पलाइन स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर शीघ्र ही शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीएसडी कैंटीन का कुछ मुनाफा स्थानीय स्तर पर पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के कल्याणार्थ भी खर्च किया जाएगा। इस संबंध में पहले ही केस उच्च स्तर पर विचाराधीन है।  
 
बलवंत सिंह माजरा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
 मुख्यातिथि ले. जनरल ओमप्रकाश ने समिति की तरफ से 85 युद्ध वीरांगनाओं को शॉल व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। रेजांगला के तीन जीवित जांबाजों कप्तान आशाराम, कप्तान रामचंद्र और सूबेदार निहाल सिंह को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रेवाड़ी जिले के महावीर चक्र विजेता चिमन सिंह यादव, समाजसेवी राव सतबीर सिंह जागीरदार, कराटे जूनियर वर्ग में स्वर्णपदक विजेता कार्तिक यादव तथा ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को मुफ्त आईटी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान करने वाले विकल्प ग्रुप के प्रदीप को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में एक लाख व इससे अधिक का योगदान देने वाले रामेश्वर यादव, राव गजराज सिंह मानेसर और राव कंवर सिंह दाधिया को भी नवाजा गया। कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती होकर 31 अगस्त 1976 को सेना से सेवानिवृत्त हुए समिति के संरक्षक कप्तान बलवंत सिंह माजरा को उनकी उपलब्धि के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।     

शहीद के बच्चों को देंगे छात्रवृत्ति
डीएलएफ फाउंडेशन के सीईओ ले. जनरल (रिटायर्ड) राजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर रेजांगला शहीद परिवारों के दो बच्चों को हर वर्ष 40-40 हजार रुपये की स्कालरशिप देने की घोषणा की। होली चाइल्ड स्कूल के निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने भी स्कूल के संस्थापक स्व. रामलाल सचदेवा के नाम से हर वर्ष शहीद परिवार की एक बालिका की पहली से लेकर बारहवीं तक सारी फीस माफ करने का ऐलान किया। समारोह को इंडियन नेशनल एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष ले. जनरल (रि.) बलबीर सिंह, ले. जनरल (रि.) सत्यवीर यादव, मेजर जनरल (रि.) आरके खन्ना, 1998 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी वंदना यादव के पिता डीसीपी (रि.) ओपी यादव, समिति के संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव, अध्यक्ष राव संजय सिंह और महासचिव नरेश चौहान एडवोकेट ने भी संबोधित किया।
 
114 जवानों ने दी थी शहादत
महेंद्रगढ़। मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने कहा कि 1962 में लद्दाख की बर्फीली चोटी पर स्थित रेजांगला पोस्ट पर लड़े गए युद्ध की गौरवगाथा विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक है। इसमें देश की सुरक्षा के लिए 13 कुमाऊं बटालियन के 124 जवानों में से 114 जवानों ने 13 सौ चीनी सैनिकों को मारकर शहादत दी थी। वे सोमवार को यादव धर्मशाला में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित रेजांगला शौर्य दिवस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में शहीद स्मारक स्थल, पार्क व सैनिक  अस्पताल स्थापित करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने रेजांगला में शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। राव दान सिंह ने निजी कोष से भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ को 1 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर ले. जनरल जेबीएस यादव ने कहा कि वीर जवान देश की आन-बान-शान होते हैं। संघ के अध्यक्ष कर्नल मनीराम यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्नल महिपाल सिंह, कप्तान सरजीत सिंह, यादव सभा प्रधान राव रामकुमार, नपा चेयरमैन एडवोकेट भगत सिंह, ओपी यादव एडवोकेट, कप्तान सुरेंद्र सिंह, एससी यादव, ब्रह्मदेव आर्य, कृष्ण यादव, सूबेदार रामस्वरूप और दीपक यादव मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed