फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Auto rickshaw drivers done half the fare in a city in Haryana

Haryana: वाह! महंगाई के दौर में किराया किया आधा, इस शहर में ऑटो रिक्शा चालक अब 20 नहीं 10 रुपये लेंगे

Sun, 16 Oct 2022 03:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 03:35 AM IST
सार

बस स्टैंड ऑटो रिक्शा यूनियन ने बैठक कर फैसला लिया है। 800 ऑटो रिक्शा शहर में चलते हैं। ऑटो रिक्शा का किराया 20 नहीं अब 10 रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Auto rickshaw drivers done half the fare in a city in Haryana
ऑटो रिक्शा

विस्तार

दिवाली के अवसर पर डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा चालकों ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ऑटो रिक्शा चालक अब यात्रियों से शहर के किसी स्थान पर जाने पर 20 के बजाय 10 रुपये ही किराया लेंगे। अगर कोई यात्री गांव में जाता है तो उसे 20 रुपये अदा करने होंगे। इस फैसले से 20 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि ई-रिक्शा चालकों की ओर से अभी तक किराया कम नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


शहर में करीब 600 डीजल पर चलने वाले ऑटो रिक्शा यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचते हैं। करीब एक वर्ष पहले ही सभी ऑटो रिक्शा चालकों और ई-रिक्शा चालकों ने शहर के बी ब्लॉक स्थित राजीव गांधी पार्क में बैठ कर रिक्शा का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया था। शहर में नजदीक-नजदीक चौक होने के बाद भी ऑटो रिक्शा चालकों की ओर से 20 रुपये किराया लिया जाता था।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों ने भी ऑटो रिक्शा के बजाय पैदल व निजी वाहनों का सहारा लेना शुरू कर दिया। इसके बाद अब ऑटो चालकों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में अब बस स्टैंड ऑटो रिक्शा यूनियन के चालकों ने शनिवार को बैठक कर फैसला लेते हुए किराया कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड से शहर में जिस भी स्थान पर यात्रियों को जाना होगा उसके लिए ऑटो रिक्शा चालक 10 रुपये ही किराया लेंगे। ऑटो रिक्शा चालक गगनदीप, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों पर महंगे किराये को देखते हुए यूनियन यह फैसला लिया है।
 
ई रिक्शा चालकों की बढ़ी संख्या, स्थिति हो रही खराब 
शहर में ई-रिक्शा चालकों की संख्या भी पहले से काफी बढ़ती जा रही है। नतीजतन शहर में जाम की स्थिति भी बन रही है। बिना दस्तावेज और लाइसेंस के ही कई चालक ई-रिक्शा लेकर एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रियों को छोड़ते हैं। हालांकि ई रिक्शा चालक यूनियन नेे अभी तक किराया कम किए जाने को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है। 


इन स्थानों पर जाने के लिए लगेगा इतना किराया 
स्थान                               रुपये 

  • बस स्टैंड से जेल तक             10
  • बस स्टैंड से डबवाली बाईपास    10 
  • बस स्टैंड से तारा बाबा कुटिया    10 
  • बस स्टैंड से पुराना डेरा             10 
  • बस स्टैंड से दिल्ली पुल        10 
  • बस स्टैंड से बेगू                 20
  • ग्रामीण क्षेत्र                        20 


किराया अधिक होने के कारण कम यात्री ही ऑटो में सवार होते थे। नतीजतन आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इससे यात्री भी काफी परेशान थे। ऐसे में अब 10 रुपये किराया कर दिया है। सिरसा शहर में जिस भी स्थान पर जाना होगा, वहां तक का 10 रुपये किराया है। जबकि अगर कोई गांव में जाता है तो उससे 20 रुपये लिए जाएंगे। - भारत सैनी, प्रधान, बस स्टैंड ऑटो यूनियन, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed