{"_id":"0782ae1ef4ea3f3b6401f70f889af935","slug":"attempt-to-kidnap-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 31 Jan 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने वाले ट्रक चालक को गांव वालों ने दबोच लिया। वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर के लिए लौट रही थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना हथीन की पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार गांव मानपुर के राजकीय उच्च विद्यालय (कन्या) की छुट्टी होने पर छात्राएं पढ़ाई खत्म कर अपने घर जा रहीं थी।
विज्ञापन
उसी समय हथीन की तरफ से वाया मानपुर होते हुए एक ट्रक रोड़ी लेकर जा रहा था। ट्रक जब छात्रा के नजदीक से निकला तो चालक ने ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक और उसके एक साथी ने जाती हुई एक छात्रा को पकड़ कर ट्रक में डाल दिया।
विज्ञापन
ट्रक में जब छात्रा को डाला गया तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव वालों ने कुछ दूरी पर ट्रक को घेर लिया। ट्रक को घेरे में आते ही चालक का साथी ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
गांव वालों ने ट्रक चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। चालक की पहचान पुन्हाना थाना के अंतर्गत गांव गोधाला निवासी तारिफ के रूप में हुई है।
गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।