फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   attacked youth and pour petrol

युवकों की पिटाई कर पेट्रोल डाला

Fri, 18 Oct 2013 08:59 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
attacked youth and pour petrol
गांव अलेवा में शराब ठेकेदार के कारिंदों ने दो युवकों के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। युवकों की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, फिर एक युवक के अंदर पेट्रोल डाल दिया। जबकि दूसरे युवक को तेजधार हथियार से वारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर कारिंदे युवकों को छोड़कर फरार हो गए। एक युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



गांव अलेवा निवासी संदीप और मोनू वीरवार देर शाम जागरण की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान शराब ठेकेदार के कारिंदे गाड़ी लेकर पहुंचे और दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। बाद में दोनों को शराब ठेके में ले गए और पिटाई की। मोनू के गंभीर रुप से घायल होने पर उसे गांव के पास छोड़ संदीप को अपने साथ ले गए और उसको गंभीर यातनाएं देते हुए उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और अंदर भी पेट्रोल उतार दिया।
विज्ञापन


संदीप को जब असंध की तरफ ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। उसी दौरान ग्रामीण भी पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर शराब ठेकेदार के कारिंदे संदीप को छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों को देर रात सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मोनू की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल संदीप ने बताया कि शराब ठेकेदार के कारिंदों ने उन्हें पीटा है। पेट्रोल छिड़कर उसके अंदर भी पेट्रोल डाल दिया। उसके मुंह में देसी पिस्तौल डाला गया, लेकिन यातनाओं के चलते वह बेसुध हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed