फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   attack on police force

पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 06 Jan 2014 10:25 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
attack on police force
गांव नांगल कालिया में अवैध शराब बिक्री के विरोध में जाम लगा रहे ग्रामीणों और पुलिस कर्मचारियों में हिंसक झड़प हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जहां पुलिस पर बेवजह लाठीचार्ज का आरोप लगाया, वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और एक ठेके को भी आग के हवाले कर दिया। ग्रामीण अवैध शराब बिक्री का विरोध करने वाले युवकों से मारपीट के विरोध में जाम लगा रहे थे। एसपी ने मामले में लापरवाही करने में आरोप में एसएचओ संदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।


गांव नांगल कालिया के सरपंच धमेंद्र ने बताया कि गांव में एक महिला अवैध शराब बेचती है। 19 दिसंबर को उक्त महिला के इशारे पर गांव के ही एक  परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था। वहीं पुलिस ने उल्टे ही पीड़ित पक्ष पर नाजायज मुकदमा बना दिया, जबकि पीड़ित को गंभीर चोटें भी आई थीं। इस मुद्दे पर रविवार शाम को करीब सात बजे गांव की एक धर्मशाला में कुछ ग्रामीणों के साथ वे विचार कर रहे थे कि अचानक गांव मोहनपुर के कुछ युवकों ने वहां पर गाली गलौच व तोड़फोड़ की। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचने की बजाय मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया।  

इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बस स्टॉप के पास जाम लगा दिया। जाम लगाने के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जाम हटाने को कहा, जिस लोगों ने नहीं माना। इससे कुछ पुलिसकर्मियों ने जाम पर बैठे लोगों और महिलाओं पर लाठी भांजना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस वारदात में चार महिलाओं सहित एक ग्रामीण घायल हुए हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इस बीच महिलाओं ने गांव के अस्थायी बस अड्डे के निकट बने शराब के ठेके पर रखी शराब की बोतलों को ध्वस्त कर ठेके को भी आग के हवाले कर दिया।
 
इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। वहीं नांगल चौधरी थाने के एसएचओ संदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
-जगत सिंह हुड्डा, एसपी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed