{"_id":"a7baff1e9a4a5b5fead43c87a46a131d","slug":"arjuna-awardee-found-the-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का मिला साथ तो अर्जुन अवार्डी को मिला हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का मिला साथ तो अर्जुन अवार्डी को मिला हक
भिवानी/सुरेश मेहरा
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी बॉक्सर कविता चहल को प्रमोशन देने का मामला हरियाणा के सीएम के दरबार में गूंजा। सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने सीएम को कविता के योग्यता के बावजूद केवल सिपाही बने रहने के विषय में अवगत करवाया।
इस पर सीएम ने सांगवान को आश्वासन दिया कि अक्तूबर में कविता को प्रमोशन देकर सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला पिछले एक सप्ताह से लगातार कविता चहल को उसका हक दिलाने की मांग कर रहा है। कविता पर्याप्त योग्यता के बावजूद राज्य में केवल सिपाही हैं, जबकि समान योग्यता वाले डीएसपी लगे हुए हैं।
सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि वह चंडीगढ़ में वीरवार को मुख्यमंत्री से मिले थे। गन्ने के भावों को लेकर उनकी सीएम से बैठक थी। इस दौरान उन्होंने मुक्केबाज कविता का हक उसे देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। उनको मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि वह खुद हर पात्र खिलाड़ी को उसका हक देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने उनको बताया कि अक्तूबर मध्य तक महिला बॉक्सर कविता का प्रमोशन कर दिया जाएगा। कविता उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निमली मालपोष से हैं, इसलिए उनका भी फर्ज बनता है कि वह उनको उपलब्धियों का हक दिलवाएं।
कविता को प्रदेश सरकार पर भरोसा
81 किलो से अधिक भार वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सर कविता चहल ने अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि उनको सरकार पर भरोसा है।