फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Anna's jantantra yatra will visit seven days in Haryana

हरियाणा में सात दिन चलेगी अन्ना की जनतंत्र यात्रा

Wed, 03 Apr 2013 11:08 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
Anna's jantantra yatra will visit seven days in Haryana

अन्ना हजारे की जनतंत्र यात्रा हरियाणा में सात दिन चलेगी। करीब हर जिला मुख्यालय पर बैठक कर आम जनता को अन्ना हजारे संबोधित करेंगे। यात्रा के संयोजक डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि पंजाब के बाद जनतंत्र यात्रा 4 अप्रैल को राजपुरा के रास्ते अंबाला में प्रवेश करेगी। अंबाला में आम जनता को संबोधित किया जाएगा।

विज्ञापन


महेश नगर, साहा, मुलाना, थाना छप्पर में यात्रा थोड़ी देर के लिए रुकेगी। यमुनानगर में बैठक कर जनता को संबोधित किया जाएगा। फिर रादौर, लाडवा और पिपली में थोड़ी देर ठहरकर कुरुक्षेत्र में जनता को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन


अन्ना हजारे का रात्रि ठहराव कुरुक्षेत्र में होगा। अगले दिन 5 अप्रैल को ढांड, कैथल, पुंडरी, थरोटा, निसिंग में थोड़े ठहराव के बाद करनाल में पब्लिक मीटिंग होगी। इसके बाद जनतांत्रिक यात्रा पानीपत पहुंचेगी। वहां पब्लिक मीटिंग के बाद मतलौडा, सफीदों, पिल्लूखेड़ा होते हुए यात्रा जींद पहुंचेंगी। जींद में पब्लिक मीटिंग होगी और रात्रि ठहराव भी यहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा 6 अप्रैल को मिर्चपुर, बरवाला, अग्रोहा, फतेहाबाद होते हुए सिरसा पहुंचेगी। वहां पब्लिक मीटिंग होगी और रात्रि ठहराव होगा। 7 अप्रैल को नाथूसरी चौपटा, भट्टूकलां, आदमपुर, बालसमंद होते हुए यात्रा हिसार पहुंचेगी। हिसार में पब्लिक मीटिंग होगी और तोशाम होते हुए भिवानी पहुंचेगी। वहीं रात्रि ठहराव होगा और पब्लिक मीटिंग भी।

8 अप्रैल को चरखी दादरी, अखौदा, पाली से होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। दोपहर का भोजन वहीं होगा। नांगल सिरोही, हुडीना से होते हुए यात्रा नारनौल में पहुंचेगी और पब्लिक मीटिंग होगी। इसके बाद यात्रा अटेली, कुंड होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। पब्लिक मीटिंग के बाद रात्रि ठहराव भी वहीं होगा।

9 अप्रैल को धारूहेड़ा होते हुए भिवाड़ी पहुंचेंगी। पब्लिक मीटिंग के बाद यात्रा तावडू, नूंह, सोहना होते हुए गुड़गांव पहुंचेगी। वहां पर पब्लिक मीटिंग होगी और रात्रि ठहराव भी वहीं होगा।


अंतिम दिन 10 अप्रैल को जनतंत्र यात्रा फर्रूखनगर होते हुए झज्जर पहुंचेगी। वहां पब्लिक मीटिंग होगी। इसके बाद यात्रा रोहतक पहुंचेगी। दोपहर का भोजन वहीं होगा और पब्लिक मीटिंग भी। गोहाना से होते हुए यात्रा सोनीपत पहुंचेगी। रात्रि ठहराव भी वहीं होगा। अगले दिन यात्रा उत्तर प्रदेश में बागपत के रास्ते प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed