फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   anna hzare_lokpal bill_inelo_Support

अन्ना को जनलोकपाल पर समर्थन देगी इनेलो

Sat, 14 Dec 2013 01:47 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
anna hzare_lokpal bill_inelo_Support
इनेलो ने जनलोकपाल बिल का समर्थन कर रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को इस संबंध में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की तरफ से लिखे पत्र को युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को रालेगण सिद्धि जाकर अन्ना हजारे को सौंपा।

पत्र में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय सरकार किस प्रकार सीबीआई का दुरुपयोग कर विरोधियों का उत्पीड़न कर रही है। उसे इनेलो से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के तीन शीर्ष नेता सरकार और सीबीआई के षड्यंत्र का शिकार हैं। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके बावजूद इनेलो की पूरी आस्था भारतीय न्यायपालिका में है, अंत में सच्चाई की जीत होगी।
विज्ञापन


इनेलो ने अन्ना हजारे को लिखे पत्र में कहा है कि जब तक उनके नेताओं को न्यायपालिका से न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की विधान सभा में भी इनेलो द्वारा जनलोकपाल बिल पर विचार करने का प्रयास किया गया था, लेकिन सत्तापक्ष द्वारा इनेलो के सभी सदस्यों को विधान सभा के समूचे सत्र से ही निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed