फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Anil Vij said gas cylinder prices not increased since Narendra Modi became PM

विज बोले: जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से नहीं बढ़े गैस सिलिंडर के दाम, पागलों को सभी पागल ही दिखते हैं

Thu, 31 Aug 2023 09:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Aug 2023 09:33 PM IST
सार

अनिल विड ने गैस सिलिंडर के बारे में कहा कि सरकार ने 200 रुपये दाम कम कर दिए हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गैस सिलिंडर का रेट नहीं बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Anil Vij said gas cylinder prices not increased since Narendra Modi became PM
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पागलखाने में पागलों को सभी पागल ही दिखाई देते हैं। जो लोग खुद पागल होते हैं, उन्हें दूसरे लोग भी पागल दिखते हैं। यह बात गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान के उनके बारे में कहे गए दिमागी संतुलन ठीक न होने की बात पर कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में गैस सिलिंडर का दाम नहीं बढ़ाया गया है। गृहमंत्री वीरवार को पानीपत-रोहतक हाईवे स्थित गोशाला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन

गृहमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर कहा कि प्रदेश में अब चिकित्सकों की कमी नहीं है। सरकार ने 900 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए थे। 850 चिकित्सक नियुक्त हो गए हैं। प्रदेश में पहली बार सबसे अधिक चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में नियुक्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के धरने को लेकर कहा कि देश में सबसे अधिक हरियाणा में आशा कार्यकर्ताओं को सुविधा व मानदेय दिया जा रहा है। एक मांग पूरी करने पर आशा वर्करों की दूसरी मांग शुरू हो जाती है। ये तो चलता रहता है। 

विज्ञापन

उन्होंने गैस सिलिंडर के बारे में कहा कि सरकार ने 200 रुपये दाम कम कर दिए हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गैस सिलिंडर का रेट नहीं बढ़ाया गया है। पहले नौ करोड़ लोगों के पास गैस सिलिंडर थे, अब 35 करोड़ लोगों के पास हैं। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष इंद्रजीत वीरमानी, बलराम कौशिक सहित कई नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed