{"_id":"fbb1eb61957594a2bd80f74be857ffd7","slug":"angry-villagers-lock-inlaid-manipulating-student-at-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ पर गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ पर गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा
गोहाना/ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना के बरोदा थाना क्षेत्र के गांव धनाना के ग्रामीणों ने स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने पर स्कूल पर ताला जड़ दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छात्रा ने छेड़छाड़ के मामले को प्रिंसिपल के सामने रखा, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
इसकी सूचना पाकर तहसीलदार मानव मलिक, शिक्षा अधिकारी और बरोदा के थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने गांव के लोगों को किसी तरह शांत किया और स्कूल का ताला खुलवाया। पुलिस ने प्रिंसिपल के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार तड़के गांव धनाना के लोग गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में नारेबाजी करते पहुंचे और स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि एक छात्रा द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले स्कूल की आधी छुट्टी के दौरान गांव का मोनू अपने दो साथियों के साथ स्कूल आया और स्कूल एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
छात्रा ने इस बारे में प्रिंसिपल सुनीता मलिक को शिकायत दी, लेकिन प्रिंसिपल ने मामले को गंभीरता से लेने की बजाय उसे छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी।