फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   angry employees blocked road

सफाई कर्मियों ने रोड जाम किया

Fri, 29 Nov 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Nov 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
angry employees blocked road

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शहर के आधे हिस्से में शुक्रवार को भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों ने एमजी रोड पर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर कचरा डाल कर रोड जाम किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


निगम में अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को जोन एक व दो में कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर आ गए। जोन तीन व चार में हड़ताल जारी रही। इसके चलते निगम के दर्जनों गांव व कॉलोनियों में कचरे के ढेर लगे रहे। 
विज्ञापन


जोन तीन एमजी रोड इलाके में कर्मचारियों ने सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर कचरा डाल दिया। करीब दो ट्राली कचरा सड़क पर डालकर रोड जाम किया गया।

कर्मचारियों ने जग्गू यादव के नेतृत्व में निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निगम के सफाई निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा व मेडिकल ऑफीसर ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को दो दिन के अंदर वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने रोड से कचरा हटाकर यातायात सुचारु किया। पुराने शहर में भूतेश्वर मंदिर, माता रोड, पटौदी रोड, जेल रोड, गांव झाड़सा, सिलोखरा,सीही, बेगमपुर खटोला, बहरामपुर, सिकंदरपुर, नाथूपुर सहित अन्य गांवों में तीन दिन से झाडू नहीं लगी है। इस कारण गलियों में जगह-जगह कचरा दिखाई दिया।


सफाई यूनियन के पदाधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि  मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ी। निगम अधिकारी हजारों कर्मचारियों का हर महीने का प्रोविडेंट फंड का लाखों रुपये भी हड़प रहे हैं।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed