{"_id":"f6cf60e502b55a6174182bfec37557ce","slug":"angry-businessman-blocked-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा-बस अड्डा रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा-बस अड्डा रोड जाम
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 31 Dec 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से सदर बाजार में चल रहे नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान से खफा पटरी व्यापारियों ने मंगलवार को डेढ़ घंटा गुरुद्वारा-बस अड्डा रोड को जाम कर दिया। इससे पूर्व विरोध जुलूस निकालकर निगम की कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
करीब 11 बजे व्यापारी इनेलो नेता गोपीचंद गहलोत के कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए ये लोग सदर बाजार पहुंचे। यहां नगर निगम अधिकारियों को कोसा तथा अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवालिया निशान लगाए।
विज्ञापन
करीब 12 बजे ये लोग नगर निगम के पुराने दफ्तर के सामने आकर जमा गए और बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे गुरुद्वारा रोड से लेकर सिविल लाइन, झाड़सा रोड, रेलवे रोड सोहना चौक, मोर चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, मस्जिद चौक, डीडीआर चौक, सिविल लाइन चौक पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
हालांकि सिटी थाना प्रभारी बाबूलाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये नगर निगम कमिश्नर को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। इस बीच यहां किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रदर्शन की खबर सुनने के बाद इनेलो नेता भी घटनास्थल पर एकत्रित होने आरंभ हो गए। कुछ देर बाद निगम की ज्वाइंट कमिश्नर (हेडक्वॉर्टर) अंजू चौधरी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की।
उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों के लिए कार्यालय में बैठक चल रही है। जल्दी ही इनके लिए ठोस समाधान किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए निगम संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने का किसी को अधिकार नहीं है।
एक दायरे में रहकर अपनी दुकानदारी कर सकते हैं, लेकिन सड़क पर सामान फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके जल्दी ही समाधान के आश्वासन पर पटरी व्यापारी लौट गए।