{"_id":"b8940eedbe729b5057e06a7ee0300844","slug":"youths-attacked-with-knives-out-of-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के बाहर युवक पर चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के बाहर युवक पर चाकुओं से हमला
अमर उजाला,अंबाला
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को कैंट के जीएमएन कॉलेज के बाहर कुछ युवकों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक की जांघ में जा घुसा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। साथियों ने उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस घटना से कॉलेज छात्रों में भी दहशत का माहौल बन गया है।
घायल छात्र विक्रम कुरुक्षेत्र के निकट नलवा गांव का निवासी है। उसने बताया कि वह शुक्रवार को कैंट के जीएमएन कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र से पैसों का लेनदेन करने के लिए आया हुआ था। वह कालेज के बाहर अपने दोस्त नवदीप के साथ खड़ा हुआ था कि इतने में अचानक से कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जबकि घायल युवक के दोस्त नवदीप ने बताया कि उन पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ हैं।