फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth quarrel with CMO in civil hospital amaba

सीएम के आगमन की व्यवस्था देख रहे सीएमओ का युवक ने पकड़ा गला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth quarrel with CMO in civil hospital amaba
जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को रात करीब सवा नौ बजे हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। आइसोलेशन वार्ड में सीएम के आने से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह आइसोलेशन वार्ड के नीचे स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और वीडियो बनाने लगा। इस पर जब सिविल सर्जन ने वीडियो बनाने का कारण पूछा तो उक्त युवक ने कहा कि ऊपर आइसोलेशन वार्ड में मेरी मां तड़प रही है और आप यहां खाली खड़े हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने यह सुनकर उन्हें कहा कि कोई बात नहीं हम देख लेते हैं। इससे पहले की कोई कुछ करता युवक ने सिविल सर्जन का गला पकड़ लिया। जमकर गाली-गलौज किया। स्टाफ ने बीच बचाव किया और युवक को समझाते हुए कहा कि चलो हम देखते हैं मरीज को। इस दौरान डॉ. बलविंद्र और अन्य जब ऊपर आइसोलेशन वार्ड में गए तो वहां दूसरा युवक भी वीडियो बनाने लगा। इसको लेकर भी युवक ने जमकर गाली-गलौज की। साथ ही महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस पर सिविल सर्जन ने पुलिस को बुलाकर दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्थिति की नजाकत को देखते हुए बलदेव नगर थाना प्रभारी बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पार्षद पर भी केस दर्ज करने की पुलिस से सिफारिश
इस दौरान सिविल सर्जन ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश बलदेव नगर थाना प्रभारी से कर दी। इतना ही नहीं सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने मंगलवार को अस्पताल में पहुंचे वार्ड नंबर 10 के पार्षद के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें सूचित करने की बात थाना प्रभारी से कही। कहा कि जानबूझकर मरीजों को भड़काया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी पुलिस के सुपुर्द किए गए जिसमें वह वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें शिकायत मिली है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सिविल सर्जन ने सरकारी काम में बाधा डालने, मरीजों को उकसाने और महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप दोनों युवकों पर लगाए हैं।
-बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed