फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth festival in SD College from today

Ambala News: एसडी कॉलेज में यूथ फेस्टिवल आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Youth festival in SD College from today
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंबाला जोन के जोनल यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार से अंबाला छावनी के सनातन धर्म कॉलेज में होगा। यह कार्यक्रम 20 अक्तूबर तक चलेगा। ये जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार यूथ फेस्टिवल में अंबाला जोन के लगभग 19 कॉलेज के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से निर्देशित 42 विधाओं में भाग लेंगे। इनमें नृत्य, संगीत, रंगमंच, साहित्यिक एवं ललित कला की विभिन्न विधाएं सम्मिलित हैं। तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर अंबाला मंडल की कमिश्नर गीता भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। पहले दिन विद्यार्थी 17, दूसरे दिन 18 एवं तीसरे दिन 8 विधाओं में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed