फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth fell from the roof, writhed in pain for 3 hours.

Ambala News: छत से गिरा युवक, 3 घंटे तक तड़पता रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth fell from the roof, writhed in pain for 3 hours.
साहा। बिहटा गांव में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर की छत पर सो रहा 35 वर्षीय युवक रात को अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद युवक करीब तीन घंटे तक तड़पता और दर्द से कराहता रहा, लेकिन परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
रमेश ने बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय मनीष शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर सोने चला गया था। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे वह अचानक छत से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और वह वहीं बेसुध होकर दर्द से तड़पने लगा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने मनीष को घर के आंगन में जमीन पर घायल अवस्था में पड़े देखा। मनीष को कराहते देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया। रमेश ने बताया कि मनीष के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed