फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth dies in de-addiction center, allegation of torture

Ambala News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, यातना का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in de-addiction center, allegation of torture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मौखा माजरा गांव स्थित कल्याण फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने केंद्र संचालक सहित अन्य स्टाफ पर यातनाएं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के पिता राजकुमार की शिकायत पर संचालक सतपाल शर्मा, वार्डन शिवांस चौहान, अमनदीप व जगदेव संधू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राज कुमार ने बताया था कि उसकी बलदेव नगर बाजार में बर्तनों की दुकान है। तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के व एक लड़की हैं और सभी शादीशुदा है। बड़ा लड़का 32 वर्षीय गौरव बलदेव नगर बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था। वह नशे करने का आदी था।
विज्ञापन

नशा छुड़वाने के लिए मौखा माजरा गांव के कल्याण फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में गौरव को पांच सितंबर को दाखिल कराया गया था। नशा मुक्ति केंद्र संचालक सतपाल शर्मा ने एक माह की फीस 12 हजार रुपये बताई थी। वह रोजाना अपने बेटे के बारे में सतपाल से बात करता था। शनिवार रात 11 बजकर 50 मिनट पर संचालक सतपाल शर्मा ने उसके पास फोन कर बताया कि आपके बेटे का बीपी काफी बढ़ गया है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। वह उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वह अपनी पत्नी सरोज बाला, गौरव की पत्नी रीतिका के साथ अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया था। वहीं परिजनों ने आरोप लगाए कि उसके बेटे की मौत कल्याण फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सतपाल शर्मा, यमुनानगर निवासी वार्डन शिवांस चौहान, दुर्गा नगर निवासी अमनदीप संधू व जगदेव संधू द्वारा दी गई यातनाओं के कारण हुई है।

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। युवक की मौत के बाद नशा मुक्ति केंद्र संचालक सहित अन्य स्टाफ फरार है। वहीं नशा मुक्ति केंद्रों को दस्तावेजों को भी जांचा जाएगा कि आखिर यह चलानी की अनुमति थी कि नहीं। करनैल सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed