फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth died in road accident

रोडवेज बस के नीचे आया बाइक चालक, पहिए से कुचले जाने पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित छावनी नागरिक अस्पताल के सामने ही हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 32 वर्षीय गांव हल्दरी निवासी संजीव की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार युवक के गिरते ही बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हालांकि संजीव ने सिर पर हेलमेट भी लगा रखा था लेकिन उसके भी टुकड़े-टुकड़े हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि बाइक चालक संजीव की पहले बाइक से साइड लगी और संभलने से पहले ही वह गिर गया। इस दौरान नारायणगढ़ से बस स्टैंड जा रही अंबाला डिपो की बस का पहिया संजीव के सिर पर चढ़ गया। हादसे के बाद हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। आनन-फानन में रोडवेज बस में सवार सवारियों को बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस में भेजा। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को अपनी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि बाइक चालक एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed