{"_id":"68a8b6db2fe043c2730947e3","slug":"youth-caught-with-drugs-on-remand-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148261-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नशीले पदार्थ के साथ युवक काबू, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नशीले पदार्थ के साथ युवक काबू, रिमांड पर
Fri, 22 Aug 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। इंदिरा पार्क के निकट से सीआईए-1 द्वारा 110 ग्राम हेरोइन सहित काबू शांति नगर निवासी सुमित सरीन उर्फ सैम को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों बारे पता लगाकर मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जाएगा। सीआईए-1 निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और इंदिरा पार्क के पास से गुजरेगा।
विज्ञापन