फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth attacked with swords, one arrested

Ambala News: युवक पर तलवारों से हमला, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with swords, one arrested
अंबाला। मौजगढ़ गांव में हेयर सेलून संचालक पर तीन युवकों ने तलवार और गरारीनुमा हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल नरेश ने बताया कि एक आरोपी को तो मौके पर काबू कर लिया था लेकिन दो भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हमलावर उसकी दुकान के गल्ले व कमीज की जेब से भी राशि निकालकर फरार हो गए। मुलाना थाना पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर रूप चंद, विशू, राजू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता मौजगढ़ गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी गांव में ही हेयर सैलून की दुकान है। चार सितंबर को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

तभी एक युवक दाढ़ी का खत बनवाने के लिए आया था। देखते ही देखते युवक ने अपने दूसरे साथियों को भी बुला लिया। जैसे ही तीन ओर युवक आए तो उन्होंने हाथों में तलवारों और गरारीनुमा रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसकी बाजू और सिर में गहरी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर राहगीर जमा हुए तो तीन हमलावर बाइक पर भागने में कामयाब हो गए लेकिन एक युवक को सुबरी गांव निवासी रूप चंद को मौके पर काबू कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके साथ बराड़ा निवासी वीशु, अधोया निवासी राजू भी संग थे। हमले के बाद दुकान के गल्ले में देखा तो 2500 रुपये और कमीज की ऊपर वाली जेब से 1500 रुपये की राशि गायब थी। वह एमएम अस्पताल में उपचाराधीन था इसलिए कार्रवाई नहीं करवाया पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed