फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man from Portugal hit by car, breaks nose three days later at PGI

Ambala News: पुर्तगाल से आए युवक को कार ने मारी टक्कर, तीन दिन बाद पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Young man from Portugal hit by car, breaks nose three days later at PGI
अंबाला। चार साल बाद पुर्तगाल से अंबाला लौटे संजीत कुमार की सड़क हादसे में लगी चोट के कारण मौत हो गई। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मेला देखने के बाद घर लौटने समय नमस्ते चौक पर कार ने संजीत कुमार की एक्टिवा को टक्कर मारी थी। उस समय संजीत को गंभीर रूप से घायल होने पर कैंट के रोटरी अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया था, जहां उपचार के दौरान संजीत कुमार की मौत हो गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। व्यक्ति संजीत का शव कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक इकलौता बेटा था। पुर्तगाल में पत्नी व दो बेटियां भी है।
विज्ञापन


पिता के सामने हुआ हादसा, बोले 8 जनवरी को वापस जाना था पुर्तगाल

अंबाला कैंट थाना पुलिस को तहरीर देते हुए करणपुरी निवासी बजरंग लाल ने बताया कि बेटा संजीत कुमार चार साल से पुर्तगाल में रहता था। 9 अक्तूबर को वह इंडिया घर पर मिलने के लिए आया हुआ था व 8 जनवरी को विदेश वापस जाना था। 25 दिसंबर को सदर बाजार में क्रिसमस का मेला देखने के लिए सदर बाजार गया था। वह बेटे को लेकर घर आ रहा था। जैसे ही बेटा एक्टिवा पर नमस्ते चौक पर पहुंचा कार की टक्कर के बाद बेटा अनियंत्रित होकर गिर गया। बेटे के ज्यादा चोट लगने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। बेटे को रोटरी अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर-12 भेज दिया था। 28 दिसंबर को उपचार के दौरान बेटे संजीत कुमार की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed