{"_id":"64b6e312e1861aa7980c2244","slug":"young-man-came-after-seeing-the-app-absconded-with-bike-ambala-news-c-36-1-sknl1017-7001-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एप देखकर आया युवक, बाइक लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एप देखकर आया युवक, बाइक लेकर फरार
विज्ञापन
अंबाला। ओएलएक्स एप से मोबाइल नंबर लेकर खरीदने आया युवक बाइक लेकर फरार हो गया। उसने पहले दस्तावेज मांगे और कहा कि बाइक देखने के लिए पंजाब से अंबाला आया है। एजेंसी में दिखाने के बाद एटीएम से पैसे निकालने का बहाना बनाने लगा। जैसे ही आरोपी को मालिक ने बाइक चलाने के लिए दिखाई तो वह मौके से फरार हो गया।
घेल रोड निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसने बाइक ओएलएक्स एप पर बेचने के लिए डाली थी। जालंधर के डोगरी रोड निवासी अरमान कपूर ने बाइक खरीदने के लिए मोबाइल नंबर मांगा। आरोपी ने 17 जुलाई को एक बजे आया और कहने लगा कि उसने बाइक एजेंसी में दिखानी है। इसके बाद एटीएम से पैसे निकालने की बात कही। वह उसके साथ बैठकर एसबीआई एटीएम रेलवे रोड चले गए और वहां से पैसे नहीं निकलने पर आगे सेंट्रल बैंक के एक एटीएम पर पहुंच गए। इतने में आरोपी ने बाइक चलाने के लिए मांगी और जैसे ही वह एटीएम तक पहुंचे तो आरोपी ने ब्रेक लगा दिए और उसे उतारकर बाइक लेकर भाग गया।