{"_id":"68fe69c5b8b80334b5049160","slug":"young-ambala-football-league-ncr-football-academy-emerged-champions-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151960-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग अंबाला फुटबॉल लीग : एनसीआर फुटबॉल अकादमी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग अंबाला फुटबॉल लीग : एनसीआर फुटबॉल अकादमी बनी चैंपियन
Mon, 27 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में यंग अंबाला लीग जीतने वाली विजेता टीम एनसीआर फुटबॉल अकादमी अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रविवार को यंग अंबाला लीग का पीएमएस फुटबॉल क्लब जटवाड़ व एनसीआर फुटबॉल अकादमी अंबाला सिटी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांच से भरे इस मुकाबले का स्कोर मुकाबले के अंत तक 1-1 रहा। बाद में हुए पेनेल्टी शूट के दौरान एनसीआर फुटबॉल अकादमी 2-1 से लीग का खिताब जीतकर चैंपियन बन गई। इस फाइनल मुकाबले में सबसे पहले पहले हॉफ में एनसीआर अकादमी के लॉरेस ने गोल कर स्कोर को 1-0 कर दिया था। मध्यांतर के बाद पीएमएस जटवाड़ के आयुष ने गोल कर स्कोर को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था। उधर, फाइनल मुकाबले से पहले एक मुकाबला लीग की तीसरे नंबर पर आने वाली टीम के लिए हुआ था। जो जय पब्लिक स्कूल अधोई व डीएवी रिवरसाइड के बीच खेला गया था। जय पब्लिक स्कूल की टीम ने एकतरफा यानी 5-1 स्कोर से इस मुकाबले को जीत लिया। अंत में सनातन धर्म मंदिर के सचिव सुधीर विंदलस ने मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह लीग फुटबॉल लवर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से एक माह से करवाई जा रही थी।