{"_id":"6293cbd782d829393843f075","slug":"you-will-be-able-to-do-employment-with-the-help-of-toolkit-ambala-news-knl109828186","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूलकिट से पढ़ाई के साथ कर सकेंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूलकिट से पढ़ाई के साथ कर सकेंगे रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कौशल विकास के लिए शुरू हुई योजना के तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। दो दिन आयोजित हुए कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को टूटकिट देने का कार्य किया गया। इसे लेकर सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों का कहना है कि टूलकिट का प्रयोग कर वह पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।
इससे पूर्व विद्यार्थियों को टूलकिट प्रयोग करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि बाद में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। राजकीय महिला स्कूल बलदेव नगर की छात्राओं ने बताया कि उनके पास बहुत सी महिलाएं काम करवाने के लिए आती थी, परंतु उनके पास सामान न होने के कारण काम नहीं कर पाती थी। अब जब उन्हें सामान मिल गया है तो वह अपना काम बेहतर तरीके से कर सकेंगी और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा
मेकअप कला सुधरेगी
हमें सरकार की ओर से टूलकिट मिली है। इसमें मेकअप से जुड़ा जरूरी सारा सामान है। इसका प्रयोग हम अपनी मेकअप कला को सुधारने और रुपये कमाने के लिए भी कर सकते हैं। यह भविष्य में हमारे बहुत काम आएगा।
विज्ञापन
- मुस्कान।
कौशल में होगा सुधार
सरकार की ओर से दी गई किट बहुत लाभकारी है। इसका प्रयोग हम अपने कौशल सुधार के लिए कर सकती हैं। इसके अलावा घर में ही छोटा सैलून बनाने के लिए हम इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसका हमें बहुत लाभ मिलेगा।
- कोमल।
अपना काम कर सकती हैं
किट में वह सारा सामान है जो मेकअप में जरूरी होता है। अब बाकी का सामान हम काम करके जो भी रुपये मिलेंगे उससे जोड़ सकती हैं और अच्छा काम कर सकती हैं। रोजगार के लिए यह एक बेहतरीन प्रयास है।
- संतोषी।
कमाई का साधन मिला
जब हमें पता चला कि टूलकिट में मेकअप से जुड़ा हर सामान है तो काफी उत्साहित हो गई। सरकार ने इससे पहले टैबलेट दिए थे, इसका प्रयोग हम पढ़ाई में कर रहे हैं। अब टूलकिट मिलने के बाद कमाई का साधन मिल गया है।
- हरमनप्रीत कौर।