फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   You are big Mastakalandar magic, don't work Mantar..

Ambala News: तू बड़ा है मस्तकलंदर जादू चले न मंतर..

Thu, 04 Apr 2024 02:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
You are big Mastakalandar magic, don't work Mantar..
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के श्री खाटु श्याम मंदिर के प्रांगण में श्री गणपति साईं कृपा सेवा समिति खेड़ा चौक कलाल माजरी के तत्वावधान में 13वीं विशाल साईं भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया। इस दौरान पंडाल में साईं बाबा जी का बहुत ही भव्य सुंदर दरबार सजाया गया, जहां भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर साईं बाबा कि दर्शन किए। इस मौके पर समिति के सदस्य हैप्पी मल्होत्रा, अमित तनेजा, अंकित, विजय वालिया, अंशुल गुप्ता, गौरव कुमार आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ पंडाल तक पहुंची है। जहां भक्तों के आपार जनसमूह ने भजन सम्राट मन्नी लाडला व पारुल चावला द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों का खूब आनंद उठाया। इस दौरान भजन सम्राट मन्नी लाडला द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन, तु बड़ा है मस्तकलंदर जादू चले न मंतर, ताजमहल सा प्यारा सिरड़ी एक अजूबा मंजर, पर मस्ती से झूमें भक्तजन, वहीं दूसरे भजन मेरे साईं तुमको ही समर्पित हैं सारी, मेरी सांस बाबा.... मेरी उम्र भी सारी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। संदीप आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की सुंदर झांकिया प्रस्तुत की गई। सभी भक्तजन साईं भक्ति में मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। इस मौके पर रोहित मेहरा, पारस पुनिया, दीपक बत्रा, विकास अरोड़ा आदि ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को बाबा साईं राम का पटका व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी रही समाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के करीब 15 पदाधिकिारियों को भी सम्मानित किया गया। भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा, वहीं विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed