फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yoga instructors are giving people a new life by studying yoga

Ambala News: योग में पढ़ाई कर लोगों को नया जीवन दे रहे योग प्रशिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Yoga instructors are giving people a new life by studying yoga
योग प्र​शिक्षक डॉ संजीव।
अंबाला। योग के लोगों के जीवन को बदलने में योग शिक्षक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। अंबाला में योग शिक्षक डॉ. संजीव कुमार और छह बार के नेशनल योग शिक्षक रह चुके पवन शर्मा योग से लोगों की जिंदगी बदल रहे हैं।
विज्ञापन

वह खुद तो योग की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। लोगों को अपने योग शिविर में बताते हैं कि योग के फायदे बहुत हैं। इस पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन


छह बार नेशनल योग शिक्षक रह चुके पवन शर्मा





छावनी के कच्चा बाजार निवासी योग शिक्षक पवन शर्मा पिछले 13 साल से अंबाला में योग सिखा रहे हैं। इसके अलावा वह योग प्रतियोगिताओं में छह बार नेशनल रह चुके हैं और छह स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिताएं पुडुचेरी में दो बार, दिल्ली में दो बार, अहमदाबाद और जयपुर में हुई है। 2021 में उन्होंने हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी से योग का डिप्लोमा किया है। अब वह छावनी के कच्चा बाजार में योग अकादमी चला रहे हैं और लोगों को योग सिखा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आयुष योगशाला में दो साल तक बच्चों को योगाभ्यास करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला से बाहर भी बजाया योग का डंका



योग शिक्षक डॉ. संजीव कुमार लोगों को योग सिखा रहे हैं। वह अंबाला, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और पंचकूला में कई लोगों को योग सीखा चुके है और योग की शिक्षा दे रहे हैं। डॉ. संजीव कुमार बताते हैं कि वह 2004 से योग सिखा रहे हैं। उन्होंने पहले योग के लिए एक साल का डिप्लोमा किया। इसके बाद 45 दिन का योग का कोर्स किया। इसके साथ ही हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगडी से उन्होंने योग और स्पोटर्स में पीएचडी की है। इसके अलावा उन्होंने ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से बैचलर आफ फिजिकल एजूकेशन की डिग्री की और कैथल की नीलम यूनिवर्सिटी से एमए फिजिकल एजूकेशन की डिग्री ली। वहीं 2016 से वह विद्या भारती संस्था से जुडे़ हुए हैं। वह बताते हैं कि योग को सही तरीके से करना जरूरी है तभी वह फायदा करता है।

योग प्रशिक्षक डॉ संजीव।

योग प्रशिक्षक डॉ संजीव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed