फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   yoga in essential for all school

पहले योगासन, फिर छात्र होंगे पढ़ाई में मग्न

Tue, 02 Jun 2015 01:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 02 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
सूबे के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में अब योगा करवाना अनिवार्य होगा। सुबह मॉर्निंग असेंबली में सभी स्कूलों के छात्र दस मिनट योगा करेंगे और उसके बाद 15 मिनट पीटी करेंगे। सभी स्कूलों के लिए ये निर्देश मान्य होंगे, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उक्त निर्देश हरियाणा शिक्षा विभाग ने सूबे के हर जिले के शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए हैं। शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में ये निर्देश सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में लागू करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


छात्रों को फिट रखने का प्रयास
हरियाणा शिक्षा विभाग ने ये निर्देश हरियाणा स्पोर्ट्स एंड फीजिकल फिटनेस पॉलिसी-2015 के तहत जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत सभी छात्रों को स्कूली स्तर पर ही फिट बनाए रखने की कवायद शुरू की जा रही है। मॉर्निंग असेंबली में रोजाना 10 मिनट छात्र योगा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योगा में प्राणायाम के साथ-साथ अन्य योग क्रियाएं छात्रों को सिखाई जाएंगी। उसके बाद छात्र पीटी भी करेंगे। मॉर्निंग असेंबली में इस 25 मिनट की फिटनेस क्लास के बाद सभी छात्र अपने कक्षाओं में जाएंगे और अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों में ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वे 21 जून को अपने-अपने स्कूल में इंटरनेशनल योग दिवस मनाएंगे।

हर माह रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी
छात्रों को फिट रखने के उद्देश्य से शुरू की गई ये योजना सिर्फ कागजी नहीं रहेगी। इसके लिए जिला स्तर पर शिक्षा विभाग निगरानी टीम भी बनाएगा।

दूसरा, सभी स्कूल अपने-अपने स्कूल में दस मिनट योगा और पंद्रह मिनट मास पीटी करवा रहे हैं या नहीं? इसकी मासिक रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को भेजेंगे और जिला शिक्षा अधिकारी इसकी रिपोर्ट प्राथमिकता पर हर माह हरियाणा शिक्षा विभाग को भेजेगा।


ताकि स्कूलों मेें छात्रों की फिटनेस पॉलिसी को पूरी तरह लागू करवाया जा सके और छात्रों को इस पॉलिसी का लाभ हो। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर कादियान का कहना है कि जो भी निर्देश हरियाणा शिक्षा विभाग से आए हैं, उसकी पूरी पालना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed