{"_id":"68ace243790d22fd9e0688e5","slug":"worship-was-done-in-the-old-grain-market-for-the-lord-vaman-dwadashi-fair-ambala-news-c-36-1-amb1003-148413-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भगवान वामन द्वादशी मेले के लिए पुरानी अनाज मंडी में हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भगवान वामन द्वादशी मेले के लिए पुरानी अनाज मंडी में हुआ पूजन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेले की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मेले के आयोजन के लिए सोमवार को पुरानी अनाज मंडी में मेला स्थल पर पूजन किया गया। श्री सनातन धर्म सभा इस मेले को करीब 125 वर्षों से आयोजित कर रही है। सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल की देखरेख में करीब 100 कार्यकर्ताओं की टीम मेले की तैयारियों में जुटी हुई है। ये जानकारी सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल ने पत्रकारों को दी।
सभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि 2 सितंबर को सुबह 7:30 बजे हवन के साथ मेले की शुरुआत होगी और पूर्व मंत्री असीम गोयल की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे नौरंगराय सरोवर के पास बड़े ठाकुरद्वारा से ठाकुर जी का स्वरूप पहला हिंडोला, दूसरा राधा कृष्ण मंदिर से, दो हिंडोले कलाल माजरी से तथा पांचवां हिंडोला नोहरियां मंदिर से शोभा यात्रा के साथ पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में पहुंचेंगे। जहां पर तीन दिन तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेंगे। पुरानी अनाज मंडी के प्रांगण में धार्मिक भजनों की धुन पर विभिन्न कलाकार वामन भगवान का गुणगान करेंगे। 2 सितंबर को रात्रि 8 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। पंजाबी गायक हरभजन मान अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 18 से 20 स्कूलों के बच्चे दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।
भजन गायक उमा लहरी ठाकुर के सुंदर भजन करेंगी प्रस्तुत
3 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। सांयकाल में भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा और भजन गायक उमा लहरी द्वारा ठाकुर के सुंदर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। दिल्ली से आई टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा व हरियाणा के लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।4 सितंबर को मेले के तीसरे दिन पुरानी अनाज मंडी से दोपहर 12:30 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होगी, जो अंबाला शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई शाम को नौरंगराय सरोवर पर पहुंचेगी, जहां पर महाआरती करते हुए ठाकुर जी के हिंडोलों को नौका विहार कराया जाएगा। शोभा यात्रा में पूरे भारत से आए हुए ड धार्मिक धुन पर वामन भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे। जिसमें जिया बैंड दिल्ली, अशोक बैंड, बालाजी बैंड, न्यू कमल बैंड, भारत बैंड, महादेव बैंड, आजाद बैंड प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। शोभा यात्रा में दिल्ली से आए हुए कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां होंगी। जिसमें श्री रामलला की झांकी विशेष दर्शनीय होगी। नौरंगराय सरोवर पर पहली बार विशेष महाआरती का आयोजन भी किया जा रहा है। भजन गायक विनोद जी विनोद एवं पार्टी वामन भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल लक्की, कुलभूषण गोयल, मुकेश सिंघल, विनोद बंसल व सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।