फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers recorded their statements in the case of handing over fake notes.

Ambala News: जाली नोट थमाने के मामले में श्रमिकों ने दर्ज करवाए बयान

Thu, 25 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 25 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Workers recorded their statements in the case of handing over fake notes.
अमर उजाला के मुख्य संस्करण में नकली नोट प्रकरण से संबं​धित प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो - फोटो : udhampur news
अंबाला। जाली नोट प्रकरण में जीआरपी की टीम जल्द आरोपी रेल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लेगी। टीम ने बिहार जाकर शिकायतकर्ता श्रमिकों से पूछताछ कर ली है और उनके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा तथ्यों के आधार पर कोर्ट में मामले से जुड़ी दलील पेश करने के लिए श्रमिकों की वीडियो भी बना ली है ताकि वो कोर्ट में आरोपी कर्मचारी की पहचान के दौरान मुकर न सकें।
विज्ञापन

जीआरपी ने शिकायतकर्ता श्रमिकों को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस भी दिया है ताकि आरोपी रेल कर्मचारी के खिलाफ शिकंजा कसा जा सके और उसे गिरफ्तार करके जाली नोट के मामले में सच्चाई उगलवाई जा सके कि वो नोट खुद बना रहा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा था, वहीं जीआरपी ने आरोपी रेल कर्मचारी को जांच में शामिल होने के नोटिस दिए थे, बावजूद इसके आरोपी रेल कर्मचारी ने जांच में अब तक सहयोग नहीं किया है।
विज्ञापन

असली के बदले पकड़ा दिए थे जाली नोट
घटना 2 दिसंबर रात की है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर असली की जगह जाली नोट देकर रेल कर्मचारी सुर्खियों में आया था। रेलवे ने प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए रेल कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था, वहीं जीआरपी ने आरोपी रेल कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जीआरपी थाने में दी शिकायत में रेल कर्मचारी पर आरोप लगाए गए थे कि उसने अनारक्षित टिकट केंद्र पर बिहार का टिकट लेने के लिए खड़े श्रमिकों से असली नोट लेकर उन्हें जाली थमा दिए। जब शोर मचा तो जाली नोट वापस भी ले लिए गए। लेकिन इस दौरान मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुका था और फिर कर्मचारी के निलंबन और प्राथमिकी दर्ज करवाने की प्रक्रिया आरंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से शिकायतकर्ता श्रमिक के बयान दर्ज करके टीम वापस आ गई है। शिकायतकर्ता को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है ताकि कोर्ट के समक्ष उनके बयान दर्ज किए जा सकें। मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से तथ्यों के आधार पर की जा रही है।
- हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed