फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers continue strike against privatisation of sanitation work

Ambala News: सफाई कार्य के निजीकरण का विरोध, कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Workers continue strike against privatisation of sanitation work
अंबाला सिटी। नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने का नेतृत्व जिला प्रधान इंदर सिंह बढ़ाणा ने किया। नगर निगम में सफाई व्यवस्था को ठेके पर देने के निर्णय के खिलाफ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन टेंडर की प्रतियां साझा करने से बच रहा है। उनका तर्क है कि इसे कर्मचारियों के समझने योग्य न होने का बहाना बनाकर छिपाया जा रहा है, जिससे अधिकारियों की मंशा पर संदेह पैदा होता है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने न्यायालय के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उन्हें ठेकेदारी प्रथा में धकेलना शोषण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन टेंडर का निर्णय वापस नहीं लेता, हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed