फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work started on incomplete roads of Sadar area, relief will be available

Ambala News: सदर क्षेत्र की अधूरी सड़कों पर काम शुरू, मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Work started on incomplete roads of Sadar area, relief will be available
अंबाला। नगर परिषद और आलू गोदाम के पास दो सड़कों का निर्माण करने के बाद अधूरी छोड़ी गई अन्य सड़कों का निर्माण भी अब आरंभ हो गया है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों से जुड़े इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था और विभागीय अधिकारियों से भी काम में ढिलाई पर तर्क-वितर्क किए थे।
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बहाना बनाया था कि होली के कारण श्रमिक बिहार और यूपी चले गए हैं, लेकिन अब दो दिन के अंदर ही सड़कों का काम शुरु कर दिया गया है। इसकी शुरुआत हिल रोड से की गई हैं। यहां सड़कों पर गटका व मिट्टी डालने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके बाद सड़क को समतल करके इस पर तारकोल का मिश्रण डाला जाएगा। अधूरी सड़कों के निर्माण की रफ्तार पकड़ने से दुकानदारों सहित स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद बंधी है जोकि वो पिछले लगभग एक माह से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

सात करोड़ से हो रहा सड़कों का निर्माण
बरसों से कंडम व क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने सात करोड़ की योजना तैयार की थी। इसके तहत सदर की पांच सड़कों के निर्माण को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मिली थी। इसमें नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सड़क, निगार सिनेमा की सड़क, आलू गोदाम की सड़क, हिल रोड की सड़क व सब्जी मंडी की सड़क शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई है कि वो अधूरी सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करे, अन्यथा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उसने हिल रोड की सड़क पर मिट्टी व गटका डालने का काम शुरु कर दिया है और जल्द ही सड़क भी तैयार हो जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed