फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on many roads has not started even after work orders were issued.

Ambala News: वर्कऑर्डर जारी होने के बाद भी कई सड़कों पर शुरू नहीं हुआ काम

Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Work on many roads has not started even after work orders were issued.
शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से जंडली की तरफ जाने वाली सड़क टूटी हुई। संवाद
अंबाला सिटी। शहर में कई सड़क वर्कऑर्डर जारी होने के बाद भी नहीं बन रही। इस वजह से लोगों को गड्ढों के कारण हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। पहले इन सड़कों को बारिश के मौसम से पहले बनाया जाना था, लेकिन हालात ऐसे हैं कि अभी तक इन सड़कों का कार्य शुरू नहीं हुआ, हालांकि निगम की ओर से कई सड़कों को बनवाया गया है, अभी भी कई सड़कों का निर्माण होना बाकी है। वहीं, मेयर शैलजा सचदेवा की ओर से भी सेक्टर-7 में और अन्य सड़कों का कार्य वर्कऑर्डर होने के बाद भी शुरू न होने पर निगम के कार्यकारी अभियंता को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


इस सड़क की हालत खराब, गड्ढों से गुजर रहे लोग
सेक्टरों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक से लेकर जंडली के माता रानी चौक तक सड़क की हालत खराब है। यह सड़क कई जगहों से ऊबड़-खाबड़ है। जिससे वजह से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। इस सड़क पर श्मशानघाट से लेकर माता रानी चौक तक ज्यादा गड्ढे हैं। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौक के पास भी इस सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। यहां कई लोग गिरकर भी चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों का चल रहा कार्य और कई पूरी भी हुई
नगर निगम की ओर से घासमंडी सड़क, एमडीएसडी कॉलेज रोड वाली सड़क का कार्य चल रहा है। यह सड़कें भी काफी समय से लटकी हुई थी। इसी तरह सेक्टर-9, 10 में सड़कों की हालत को सुधारा गया है। सेक्टर-10 राजीव गांधी स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क को भी बना दिया गया है। जिससे लोगाें को काफी राहत मिली है। यह सड़क काफी टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-9 व 10 डिवाइडिंग रोड, स्टेडियम की ओर से जाने वाली सड़क को बनाया गया है। घासमंडी व एमडीएसडी कॉलेज रोड पर भी सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। सेक्टर-7 और जंडली की ओर जाने वाली सड़कों को बनाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इन सड़कों का कार्य शुरू कराया जाएगा।
- सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से जंडली की तरफ जाने वाली सड़क टूटी हुई। संवाद

शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से जंडली की तरफ जाने वाली सड़क टूटी हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed