{"_id":"67f826a13eb6f1b9a30a27ad","slug":"work-on-giving-exit-of-kotputli-ismailabad-green-field-to-ambala-has-started-ambala-news-c-36-1-amb1002-140653-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोटपुतली इस्माइलाबाद ग्रीन फील्ड का अंबाला में एग्जिट देने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोटपुतली इस्माइलाबाद ग्रीन फील्ड का अंबाला में एग्जिट देने का कार्य शुरू
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोटपुतली इस्माइलाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से आने वाले लोगों को अब घूमकर पंजाब और अंबाला की तरफ नहीं आना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस परियोजना के तहत लंबे समय बाद अंबाला में इस ग्रीनफील्ड का एग्जिट देने जा रही है। शंभू टोल के पास ग्रीनफील्ड के समीप एग्जिट देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इस एग्जिट के माध्यम से ग्रीन फील्ड को 152 डी (अंबाला हिसार राजमार्ग) तो एनएच 44( दिल्ली से लुधियाना राजमार्ग) से जोड़ा जा रहा है।
गतिरोध के कारण अधर में लटका था एग्जिट
ग्रीनफील्ड बनने के बाद से यह मामला अधर में लटका हुआ था। इस परियोजना को लेकर एनएचएआई में कुछ गतिरोध चल रहा था। इसे अब निपटा लिया गया है। अब इस कार्य को अंबाला या चंडीगढ़ एनएचएआई ने बल्कि भिवानी एनएचएआई की ओर से पूरा किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी इस परियोजना के तहत अन्य कार्य जारी हैं।
अभी तक होती थी परेशानी
एग्जिट न होने प अभी तक लोगों को इस एक्सप्रेस-वे से पंजाब या अंबाला की तरफ जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उन्हें एक्सप्रेस वे से उतरकर काफी दूर जाकर यूटर्न लेना पड़ता था। इस कारण रात्रि के साथ हादसों का भी खतरा रहता था। अभी तक शंभू बॉर्डर बंद होने से यहां से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में अब इस एग्जिट के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का एग्जिट अंबाला में प्रस्तावित था। यहां एनएचएआई की संबंधित परियोजना में जमीन भी पड़ी थी। इसी पर अब यह निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से लोग सीधे एनएच 152 डी और एनएच 44 पर सफर कर सकेंगे।
-गजेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई