फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on charging station for electric buses begins

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Work on charging station for electric buses begins
अंबाला। सिटी बस स्टैंड परिसर में इलेक्ट्रिक बसों को लेकर चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू हो गया है। इस चार्जिंग स्टेशन के लिए विभाग की ओर से 18 लाख 61 हजार रुपये का बजट मिला था। इस काम को शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं और पूरा होने में अभी कुछ दिन ओर लगेंगे।
विज्ञापन

अभी ट्रांसफार्मर रखने के लिए थड़ा बनाया है और इस थड़े चाराें ओर फैंसिंग भी कर दी है। इसी तरह से एक ओर छोटा थड़ा बनाया गया है। इसमें लोहे का बॉक्स स्थापित किया है। इस बॉक्स में बिजली का 320 केवीए का कनेक्शन लगाया जाएगा। इसके अलावा दो बेस बनाए जा रहे हैं, इस बेस में लोहे के एंगल लगाए गए है। इस पर एक चार्जिंग मशीन लगाई जाएगी। जो इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने का काम करेगी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग द्वारा 320 केवीए के कनेक्शन के लिए बिजली निगम के खाते में करीब तीन लाख आठ हजार रुपये पहले ही जमा करवा दिए गए। अब इस काम के पूरा होते ही बिजली निगम रोडवेज को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आएंगी 50 बसें
अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित एसी बसें आनी हैं, लेकिन सबसे पहले ट्रायल के तौर पर पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें आएंगी। इन बसों के चलने के बाद धीरे धीरे बाकी की बसें भी आ जाएंगी। वहीं बसों के संचालन के लिए अंबाला में रूटों को लेकर किए सर्वे की फाइनल रिपोर्ट तैयार महाप्रबंधक को सौंपी जा चुकी है। दिल्ली की कंपनी की ओर से सात से आठ रूट फाइनल किए गए थे।
ये चार रूट हुए फाइनल

महाप्रबंधक की ओर से चार रूट फाइनल किए गए है। जिसमें अंबाला सिटी से अंबाला कैंट वाया मॉडल टाउन, सिटी से कैंट, वाया बलदेव नगर, सिटी बस स्टैंड से जीरकपुर और अंबाला छावनी बस अड्डा से साहा तक रूट शामिल है।

वर्जन
सिटी बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग मशीन लगाए जाने का काम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर रखने के लिए थड़ा बनाकर उसके चारों ओर फेंसिंग कर दी गई तथा बिजली कनेक्शन के लिए अलग से थड़ा और बॉक्स भी स्थापित कर दिया गया है।
संदीप आहूजा, भवन लिपिक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed