{"_id":"61ce097816e3fd124b49ca39","slug":"work-going-on-in-the-markets-jam-from-morning-till-evening-ambala-news-knl94500811","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में चल रहा काम, सुबह से शाम लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में चल रहा काम, सुबह से शाम लग रहा जाम
विज्ञापन
अंबाला छावनी की गांधी मार्केट स्थित गुडगुड़िया नाले का चल रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : Ambala
छावनी की प्रमुख सड़कों पर एक साथ चले रहे निर्माण कार्य का खामियाजा रोजाना नौकरी पेशा लोगों, स्थानीय दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। प्रमुख बाजारों में ऐसे हालात रोजाना देखने को मिल रहे हैं। सुबह से शाम तक लोग ट्रैफिक समस्या से जूझते नजर आते हैं। यह नजारा रोजाना निकलसन रोड पर देखा जा सकता है।
एक तरफ निगार सिनेमा के समक्ष सड़क का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। दूसरी ओर, गांधी मार्केट के नाले को तोड़कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा है। इस कारण बाजार से निकलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालक अगर सदर बाजार से गुजरते हैं तो वहां पहले ही दुकानों के बाहर फैैला अतिक्रमण उनके लिए परेशानी बना हुआ है। अगर वह गांधी मार्केट से गुजरते हैं तो कपड़े की दुकानों के बाहर चार से पांच फुट तक किया गया अतिक्रमण उनकी परेशानियों को और अधिक बढ़ा देता है।
इस कारण चाहकर भी वाहन चालक काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं। ट्रैफिक जवान व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहते हैं। मगर, सड़कों पर लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या आमजन के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। हैरानी की बात है कि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर बाजारों में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जाती है। वहीं पुलिस भी वाहनों पर शिकंजा कसती है। मगर, गांधी मार्केट में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
दुरुस्त हों व्यवस्थाएं
होमगार्ड के जवान गांधी मार्केट में आने वाले ट्रैफिक की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए डटे रहते हैं। मगर, 12 फुट की दुकान के बाद भी पांच फुट का अतिक्रमण ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण है। जब नप ने दुकानें दी हुई हैं तो दुकानों के अंदर ही सामान लगाना चाहिए, न कि दुकानों के बाहर।
राम कुमार कलसी।
बाजार जाना हुआ मुश्किल
सदर बाजार जाना मुश्किल हो गया है। राय मार्केट की तरफ से बाजार की तरफ जा सकते हैं क्योंकि यहां नाले का निर्माण चल रहा है। वहीं निगार सिनेमा के पास भी सड़क टूटी हुई है। इस कारण बुजुर्गों व बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे से नप को सामान हटवाना चाहिए।
विजय प्रभाकर।
करेंगे समाधान
दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचना गलत है। अगर गांधी मार्केट में ऐसा हो रहा है तो मौके पर टीम को भेजकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। फिर भी हालात नहीं सुधरे तो सामान जब्त किया जाएगा।
-राजेश कुमार, सचिव नप, छावनी।

अंबाला छावनी की गांधी मार्केट में जाम में फंसे वाहन चालक।- फोटो : Ambala