फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women will not be able to participate in Agniveer Recruitment Rally without No Pregnancy Certificate: BS Bisht

अग्निवीर भर्ती रैली में महिलाएं बिना नो प्रेगनेंसी प्रमाणपत्र के नहीं हो सकेंगी शामिल : बीएस बिष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Women will not be able to participate in Agniveer Recruitment Rally without No Pregnancy Certificate: BS Bisht
अंबाला। अग्निवीर भर्ती रैली अंबाला कैंट के खड्गा स्टेडियम में 27 अक्तूबर 2022 से 4 नवंबर 2022 तक पुरुषों के लिए आयोजित की जाएगी। रैली स्थल पर वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। गांधी मैदान अंबाला छावनी में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से रैली मैदान में मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल फोन रैली मैदान के बाहर छोड़ दें। यह जानकारी आर्मी भर्ती निदेशक बीएस बिष्ट ने दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर महिला (सैन्य पुलिस) भर्ती रैली अंबाला कैंट के खड्गा स्टेडियम में 7 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। सभी महिला उम्मीदवारों को एक सरकारी चिकित्सक (न्यूनतम एमबीबीएस योग्यता धारक) से एक नो प्रेगनेंसी चिकित्सा प्रमाणपत्र लाने की आवश्यकता है। किसी भी महिला उम्मीदवार को नो प्रेगनेंसी प्रमाणपत्र के बिना भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed