फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women players dominate Karna Stadium

Ambala News: कर्ण स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों का बढ़ा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Women players dominate Karna Stadium
कर्ण स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों का बढ़ा दबदबा - फोटो : कर्ण स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों का बढ़ा दबदबा
करनाल। कर्ण स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कुल खिलाड़ियों में अब 30 से 35 फीसदी महिला खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी हर रोज मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। पहले खेलों में पुरुष खिलाड़ियों की संख्या अधिक होती थी।
विज्ञापन

अब हर खेल में 20 से 25 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी है। महिला खिलाड़ी सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

मिल रहीं सुविधाएं : स्टेडियम के अधिकारियों के अनुसार, कुछ वर्षों में माता-पिता की सोच में बड़ा बदलाव आया है। वे अब अपनी बेटियों को खेल में कॅरिअर बनाने के लिए पूरा समर्थन दे रहे हैं। स्टेडियम में बेहतर खेल सुविधाएं और सुरक्षित माहौल भी महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने में सहायक रहा है। जिले की कई महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। इनमें तनीषा, राइजा, निकिता, तमन्ना, मानसी और सिमरन शामिल हैं। ये खिलाड़ी अन्य महिला खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed