फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women expressed anger by applying henna

Ambala News: मेहंदी लगाकर महिलाओं ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women expressed anger by applying henna
अंबाला सिटी। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बीते 14 दिनों से चल रहे प्रदर्शन में लिपिकीय वर्ग की महिला कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिला कर्मचारियों ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर मेंहदी से हमारा हक 35400 लिखवाकर गहरा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस कड़ी में अंबाला जिलाभर के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल से मुलाकात कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। इस दौरान सभी लिपिक कर्मचारियों ने विधायक से भी मांग करते हुए कहा कि इस मामले में दखल दें और लिपिकों की जायज मांग को पूरा कराएं। जहां विधायक असीम गोयल कहा कि उनकी मांगों पर सरकार विचार कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के हित में कोई उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएडब्ल्यूएस के राज्य महासचिव करण सिंह मोगा व राज्य कार्यकारिणी से विकास कुमार, जगदीप फौजी, मनीष सिंगला, सुमित कुमार ने अंबाला धरना स्थल पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने-अपेन विचार साझा किए। इस मौके पर राज्य महासचिव ने कहा कि 35400 लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की एक जायज मांग है। लिपिक वर्ग आम जनता को परेशान नहीं करना चाहता है। इस मौके पर देवेन्द्र जाखड़, शिवांश, सुरेन्द्र सिंह, रवि, साहिल, अनिल, गौरव सहित भारी संख्या में लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed