फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women Agniveer recruitment on 13th and 14th at Khadga Sports Stadium

Ambala News: खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 व 14 को महिला अग्निवीर भर्ती

Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women Agniveer recruitment on 13th and 14th at Khadga Sports Stadium
अंबाला। 13 नवंबर और 14 नवंबर को खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए है। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 31 अक्तूबर 2025 को जारी कर दिए गये हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाट www.joinindianarmy.nic.in अपनी लोगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश का पालन करें। यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed