{"_id":"6924b0d679776b21f70df1bb","slug":"womans-purse-stolen-from-amritsar-indore-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-153631-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी
Tue, 25 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल फोन के अलावा नकदी व दवाइयां थीं। अंबाला जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। इंदौर निवासी कोमल ने बताया कि 2 नवंबर को वह परिवार सहित ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां का पर्स सिराहने किनारे रख लिया। सुबह चार बजे तक वह जागती रही, फिर अचानक नींद आ गई। सुबह 5:45 बजे जब उनकी नींद खुली तो वहां पर्स नहीं था।
विज्ञापन