फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman said - no action is being taken against the husband, instructions to file a case

महिला बोली- पति के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई, केस दर्ज करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman said - no action is being taken against the husband, instructions to file a case
स्टेडियम शॉपिंग कॉम्पलेक्स वैल्फेयर एसोसिएशन अंबाला छावनी के पदाधिकारी गृहमंत्री अनिल विज का ? - फोटो : Ambala
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महाशिवरात्रि पर भी अपने निवास स्थान पर आए फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान महेेश नगर निवासी एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। महिला ने कहा कि थाने में कई दिनों से शिकायत दी हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में मंत्री अनिल विज ने महेश नगर थाना प्रभारी को फोन कर केस दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा पानीपत से आई एक महिला ने कपड़े के व्यापार से संबंधी 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। गृहमंत्री ने पानीपत डीएसपी को मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गुरुग्राम से आई एक महिला ने दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की शिकायत दी। विज ने फोन कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं यूएसए से आए एक व्यक्ति ने पंचकूला में एक मामले में उसके पिता द्वारा पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने की शिकायत दी। गृहमंत्री ने एसपी पंचकूला को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजीपी व अंबाला रेंज के नवनियुक्त आईजी श्रीकांत जाधव ने गृहमंत्री से उनके निवास स्थान पर भेंट की। गृहमंत्री ने उनसे कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी और झज्जर से आए कर्मचारियों ने रखी वेतन संबंधी मांगें
तकनीकी शिक्षा विभाग में गेस्ट फैकल्टी के पद पर कार्यरत रेवाड़ी व झज्जर से आए कर्मचारियों ने वेतन संबंधी मांग गृहमंत्री के समक्ष रखी। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी शिकायत लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से गृहमंत्री को देकर समस्याओं का निदान करने की गुहार लगाई। गृहमंत्री ने यहां पर आए सभी लोगों को कहा कि उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी।

बस अड्डे में नहीं पसरेगा अंधेरा, हाई मास्क लाइट से होगा रोशन
गृहमंत्री अनिल विज ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें छावनी बस अड्डा परिसर में हाई मास्क लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाई मास्क लाइट्स लगने से रात्रि के समय यात्रियों को काफी सुविधा होगी। बता दें कि हाई मास्क लाइटें न होने के कारण कई जगह अंधेरा पसरा रहता था। वहीं स्टेडियम शॉपिंग कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन छावनी के पदाधिकारियों ने अशोक कुमार की अध्यक्षता में विज से मिलकर वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम छावनी के सामने उनकी दुकानों को शिफ्ट करने के कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed